Election Commission की व्यवस्थाओं से कितने खुश हैं Bengal के मतदाता?

Updated: April 29, 2026 3:43 PM

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज 142 सीटों पर मतदान जारी है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। कोलकाता के बसंती देवी कॉलेज स्थित मतदान केंद्र से सामने आए वीडियो में मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। कई मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद संतोष जताया और व्यवस्था को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि लोग बिना किसी डर के मतदान कर सकें।


#WestBengalElection #BengalVoting #ElectionCommission #VotingExperience #KolkataPolling #AssemblyElections #VoterVoices