VD Satheesan बनेंगे Kerala के CM, Congress ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी!

Updated: May 14, 2026 11:35 PM

केरल की राजनीति में दस दिनों से चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया... कांग्रेस ने वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें केरल का नया मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान कर दिया है... इसके साथ ही पार्टी ने साफ संकेत दे दिया है कि अब केरल में कांग्रेस नई पीढ़ी के नेतृत्व के साथ... नई राजनीतिक शुरुआत करना चाहती है। दरअसल, दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में हुई हाई-लेवल मीटिंग के बाद ये फैसला सामने आया है.... इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। जहां लंबे मंथन के बाद कांग्रेस पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक, अजय माकन और केरल प्रभारी महासचिव दीपा दासमुंशी मीडिया के सामने आए और सतीशन के नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया.... दीपा दासमुंशी ने कहा कि सभी नेताओं और विधायकों से चर्चा के बाद वीडी सतीशन को विधायक दल का नेता चुना गया है।


#VDSatheesan #KeralaCM #KeralaPolitics #KeralaNews #Congress #UDFKerala