वडोदरा की महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी के एम.के. अमीन कॉलेज के दो छात्रों ने साइंस के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अर्णव ढमढेरे और हरिओम पाठक ने समुद्र के पानी से एक ऐसे बैक्टीरिया की खोज की है, जो अंधेरे में खुद रोशनी पैदा करता है।
करीब 11 महीनों की मेहनत और गहन रिसर्च के बाद इस बायोल्युमिनिसेंट बैक्टीरिया का सफल आइसोलेशन किया गया। यह खोज भविष्य में मेडिकल रिसर्च, प्रदूषण मॉनिटरिंग और बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।
यह उपलब्धि न सिर्फ वडोदरा बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है और युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा भी।
#Vadodara #Bioluminescence #ScienceDiscovery #IndianStudents #Microbiology #Research #Biotech #Innovation #Gujarat #MSU