Justice For Twisha: "मुझे बस मेरी बेटी चाहिए..." बेटी की मौत पर छलके मां-बाप के आंसू! | Case Updates

Updated: May 19, 2026 6:54 PM

भोपाल, मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा डेथ केस में ट्वीशा के माता-पिता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। ट्वीशा की माता रेखा शर्मा ने कहा कि मुझे बस मेरी बेटी चाहिए। मेरी बेटी का शव एम्स में पड़ा हुआ है, वह मेरे हाथ में आ जाए, मैंने उसको बहुत दिन से देखा भी नहीं है। उन्होंने कहा कि केस को दिल्ली ट्रांसफर किया जाए। वहीं ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने आरोप लगाया कि आरोपी परिवार जांच को प्रभावित कर रहा है। पुलिस ने खुद माना है कि वो परिवार प्रभावशाली है और जब वो प्रभावशाली हैं तो उनको अंतरिम जमानत क्यों दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

#TwishaSharma #TwishaSharmaCase #BhopalCase #JusticeForTwisha #BhopalNews #MadhyaPradesh