Thalapathy Vijay बने Tamil Nadu के CM, इन पार्टियों का मिला समर्थन!

Updated: May 10, 2026 6:16 PM

चेन्नई का जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम… हजारों समर्थकों की मौजूदगी… मंच पर राजनीतिक और फिल्मी दुनिया की बड़ी हस्तियां… और केंद्र में वो चेहरा, जिसने फिल्मों से निकलकर तमिलनाडु की सत्ता का सफर तय कर लिया। जी हां... टीवीके के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने आज यानी रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अलावा विजय के साथ पार्टी के नौ नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एन. आनंद, आधव अर्जुन, केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरमणन, निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और एस. कीर्तना शामिल हैं। कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन ने विजय की राह आसान कर दी।


#ThalapathyVijay #CMVijay #TamilNaduPolitics #TVK #CJosephVijay #TamilNaduNews #PoliticalNews