कर्नाटक के बेंगलुरु में क्रिकेट प्रेमियों ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले खेल से पहले विजय नगर स्थित गणपति मंदिर में विशेष प्रार्थनाएं कीं। फैंस ने भारत की जीत के लिए भगवान गणेश से आशीर्वाद मांगा और मंदिर में गूंजते मंत्रों और ढोल-नगाड़ों के बीच टीम की सफलता की कामना की। प्रशंसक हाथों में तिरंगा और खिलाड़ियों की तस्वीरें लिए खड़े रहे। उनका कहना है कि पूरी टीम इस बार बेहतरीन प्रदर्शन करेगी और भारत ट्रॉफी अपने नाम करेगा।
#TeamIndia #INDvsNZFinal #T20WorldCup2026 #BengaluruCricketFans #CricketPrayers