T20 World Cup 2026: "फाइनल के लिए तैयार टीम India", बोले सूर्यवंशी के कोच!

Updated: March 8, 2026 7:25 PM

पटना (बिहार): टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को मुकाबला खेला जाएगा। इस मौके पर भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने टीम इंडिया को फाइनल के लिए बधाई दी और खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि संजू सैमसन ने पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है और मिडिल ऑर्डर से लेकर लोअर ऑर्डर तक टीम की बैटिंग में गहराई देखने को मिल रही है। मनीष ओझा ने जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन की भी विशेष सराहना की और बताया कि टीम की गेंदबाजी भी काफी मजबूत है, जो फाइनल में जीत की उम्मीद बढ़ाती है।


#TeamIndia #INDvsNZ #T20WorldCup2026 #VaibhavSuryavanshi #CricketNews