रेंगते हुए शिक्षा मंत्री के आवास पहुंचे 69,000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी! | UP Teacher Recruitment

Updated: May 18, 2026 7:00 PM

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: लखनऊ के गौतमपल्ली स्तिथि मॉल एवेन्यू इलाके मे बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर 69,000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी (ओबीसी और एससी) अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते नज़र आए। इस बार इनका प्रदर्शन अनोखा था क्योंकि चिलचिलाती धूप में ये अभ्यार्थी जमीन पर दंडवत करते हुए मंत्री संदीप सिंह के आवास पहुंचे और उन्होंने सरकार से अपनी नियुक्ति की मांग की। दरअसल सुप्रीम में मंगलवार को इनकी सुनवाई है। उनकी मांग है कि सरकार अपना सरकारी अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट भेजे और अपना पक्ष रखे ताकि उनका कोर्ट से रास्ता साफ हो सके और फिर सरकार अपना फैसला लेकर उन्हें नियुक्ति पत्र दे सके। फिलहाल इनका कहना है कि ये सभी अभ्यार्थी 2018 से लटकी भर्ती से अब तक सरकार से संघर्ष कर रहे हैं ताकि इन सभी को नियुक्ति मिल सके।


#TeacherRecruitment #UPTeacherRecruitment #Lucknow #SandeepSingh #UPNews #OBC #SC