पटना (बिहार) : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने चार राज्यों में कांग्रेस पार्टी की बुरी हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को आत्ममंथन करने की जरुरत है। कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि चुनाव से 6 महीने पहले हम एक्टिव होते हैं और फिर उसके बाद हमारी नींद तब टूटती है जब अगला चुनाव आता है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि हम लगातार काम करते तो ऐसी नौबत नहीं आती। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी के रूझानों को देखते हुए कहा कि ये आश्चर्यजनक है।
#TariqAnwar #Congress #IndianPolitics #ElectionResults2026 #BiharNews #WestBengalElections #PoliticalStatement