Suvendu Adhikari के PA Chandranath Rath के Shooter गिरफ्तार, UPI Transaction से खुला बड़ा राज!

Updated: May 11, 2026 10:19 PM

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सनसनी फैलाने वाली चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की गुत्थी अब धीरे-धीरे सुलझती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में SIT ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन पेशेवर शूटरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी बिहार और उत्तर प्रदेश से हुई है। बीते 6 मई को नॉर्थ 24 परगना के मध्यमग्राम इलाके में चंद्रनाथ रथ की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई थी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए थे… लेकिन इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस की जांच के लिए बनाई गई SIT लगातार सुराग जुटा रही थी। जांच में सामने आया कि हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी कोई साधारण अपराधी नहीं… बल्कि प्रोफेशनल शूटर थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल श्रीवास्तव, राज सिंह और मयंक मिश्रा के रूप में हुई है। वहीं गिरफ्तारी के बाद सोमवार को तीनों आरोपियों को नॉर्थ 24 परगना के बारासात कोर्ट में पेश किया गया… जहां से अदालत ने उन्हें 13 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।


#SuvenduAdhikari #ChandranathRath #MurderCase #BengalPolitics #BJP #WestBengalNews #BengalCrime #UPITransaction