पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अब वहां बीजेपी सरकार ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई में हुई पहली कैबिनेट बैठक सिर्फ औपचारिक बैठक ही नहीं रही... बल्कि इस बैठक से नई सरकार ने प्रशासनिक, राजनीतिक और सुरक्षा से जुड़े बड़े संदेश देने की कोशिश भी की। पहली ही बैठक में लिए गए छह बड़े फैसलों ने साफ कर दिया कि बीजेपी सरकार बंगाल में अपनी अलग कार्यशैली और नई राजनीतिक दिशा तय करना चाहती है। राजधानी कोलकाता के नबान्न सचिवालय में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई… और इस बैठक में लिए गए फैसलों ने बंगाल की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
#SuvenduAdhikari #BJPGovernment #BengalPolitics #IndiaBangladeshBorder #WestBengalNews #AyushmanBharat #IndiaPolitics #BJPVsTMC #BSF