Surat Airport की स्मार्ट पहल, बिजनेस ट्रैवलर्स को वर्ल्ड-क्लास एक्सपीरियंस | Surat Smart City

Updated: March 20, 2026 6:25 PM

गुजरात का स्मार्ट सिटी सूरत देश ही नहीं दुनिया का डायमंड और टेक्सटाइल हब है। यहां बड़ी संख्या में बिजनेस ट्रैवलर्स आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार सूरत एयरपोर्ट को स्मार्ट, आधुनिक और बिजनेस-फ्रेंडली बनाने में जुटी है। बिजनेस ट्रैवलर्स के लिए यहां विशेष लैपटॉप वर्कस्टेशन शुरू किए गए हैं, जहां यात्री फ्लाइट का इंतजार करते हुए ईमेल, प्रेजेंटेशन समेत ऑफिस के दूसरे जरूरी काम आसानी से निपटा सकते हैं। हाई-स्पीड वाई-फाई और प्राइवेसी वाले इन वर्कस्टेशंस के जरिये यात्री अपने समय का सही इस्तेमाल कर रहे हैं। डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों टर्मिनल पर अलग-अलग वर्कस्टेशन की सुविधा से बिजनेसमैन और कॉर्पोरेट ट्रैवलर्स को वर्ल्ड-क्लास एक्सपीरियंस मिल रहा है।

#Surat #SuratAirport #Gujarat #SmartCity #BusinessTravel #LaptopWorkstation #DigitalIndia #BhupendraPatel #CorporateTravel #TechIndia