गैस की कमी या अफवाह? | सरकार ने दी ये जानकारी! | Sujata Sharma | LPG Gas

Updated: March 25, 2026 7:55 PM

देश में एलपीजी को लेकर फैल रही चिंताओं के बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि गैस की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। सरकार के मुताबिक, सिर्फ एक दिन में करीब 58 हजार बुकिंग दर्ज की गई हैं और ऑनलाइन बुकिंग का स्तर भी काफी अच्छा है। हालांकि बुकिंग ज्यादा है, लेकिन डिलीवरी पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है। 21 तारीख को भारत सरकार ने कमर्शियल एलपीजी की मात्रा को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है, ताकि ढाबा, होटल, इंडस्ट्रियल कैंटीन और कम्युनिटी किचन को प्राथमिकता दी जा सके। इसके साथ ही प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो वाले सिलेंडर की सप्लाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब तक देशभर में करीब 22 हजार टन कमर्शियल एलपीजी उपलब्ध कराई जा चुकी है और सप्लाई लगातार जारी है। एक दिन में लगभग 3 हजार 5 किलो के सिलेंडर भी वितरित किए गए हैं। कैरोसिन के लिए भी केंद्र सरकार ने अतिरिक्त आवंटन किया है, जिसके तहत 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वितरण शुरू हो चुका है। ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाने के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है। 27 राज्यों में जांच अभियान चलाया गया, जिसमें करीब 2000 सिलेंडर सील किए गए हैं और लगभग 290 शोकॉज नोटिस जारी किए गए हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और इसे हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

#SujataSharma #LPG #GasSupply #IndiaNews #BreakingNews #LPGUpdate #NoShortage #FuelSupply #GasCylinder #PublicAlert #GovernmentUpdate #EnergyCrisis #IndiaUpdate #LatestNews #Kerosene #OilMarketing