अमृत पर्व में शामिल होंगे PM Modi, सोमनाथ में जुटी भारी भीड़ | Amrit Parv | Narendra Modi | Somnath

Updated: May 11, 2026 10:18 AM

सोमनाथ गुजरात में आज अमृत पर्व का भव्य आयोजन किया गया है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरे सोमनाथ में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। पीएम मोदी के स्वागत के लिए विशेष रोड शो का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों से पहुंचे कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। सोमनाथ को खास तरीके से सजाया गया है और सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री को देखने के लिए दूर-दूर से लोग और श्रद्धालु पहुंचे हैं। सोमनाथ मंदिर आने वाले भक्तों में भी पीएम मोदी को लेकर खास उत्सुकता देखने को मिल रही है।

#Somnath #Gujarat #PMModi #NarendraModi #AmritParv #SomnathTemple #RoadShow