दिल्ली: BJP नेता स्मृति ईरानी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक तरफ विपक्ष ने इस बिल का समर्थन नहीं किया, वहीं दूसरी ओर अब उसे लोकतंत्र की जीत बता रहा है, जो पूरी तरह विरोधाभासी है। उन्होंने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक महिला होने के बावजूद उन्होंने बिल का समर्थन नहीं किया और सरकार से पुराना बिल लाने की बात करती रही हैं. साथ ही, उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश ने सब देख लिया है कि कैसे संविधान संशोधन बिल को रोकने की कोशिश की गई और अब उसे राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।
#SmritiIrani #MahilaAarakshanBill #WomenReservationBill #BJPvsCongress #IndianPolitics #PriyankaGandhi #RahulGandhi