वीकेंड पर हिल्सक्वीन शिमला पर्यटकों से गुलजार नजर आई। सुहावने और ठंडे मौसम का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे, जिससे शहर के पर्यटन कारोबार में रौनक लौट आई है। रविवार को शिमला के होटलों में करीब 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। रिज, मालरोड, कुफरी और ऊपरी पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। दिल्ली, पंजाब समेत कई मैदानी राज्यों से पहुंचे पर्यटक मई महीने में फरवरी-मार्च जैसी ठंड का लुत्फ उठा रहे हैं। बढ़ती पर्यटक आवाजाही से होटल कारोबार, टैक्सी और ट्रैवल एजेंट के काम ने भी रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि निजी वाहनों की संख्या बढ़ने से शहर में कई जगह ट्रैफिक दबाव भी देखने को मिला। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।
#Shimla #ShimlaTourism #ShimlaWeather #WeekendGetaway #HimachalPradesh #TouristRush #SummerVacation