दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज, RSS और BJP की विचारधारा वाले लोग आंबेडकर और संविधान को खत्म करना चाहते हैं। इस पर पलटवार करते हुए शहजाद पूनावाला बोले कि राहुल गांधी जी थोड़ा तो अपने परिवार के इतिहास को देख लीजिए, एक ही बार संविधान पर इतना बड़ा आक्रमण 1975 में हुआ था। जब आपकी दादी मां ने इमरजेंसी लगाकर संवैधानिक संस्थाओं को कुचलने का काम किया। पंजाब के होशियारपुर में आप के विधायक ने अपनी माला उतारकर आंबेडकर जी की प्रतिमा को पहना दी। अब इसको लेकर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने AAP पर निशाना साधा है। शहजाद पूनावाला बोले कि ये पहली बार ऐसे आंबेडकर का अपमान नहीं किया जा रहा है,बल्कि आम आदमी पार्टी ने इसमें रिकॉर्ड बना दिया है। शहजाद पूनावाला बोले कि कैसे अमृतसर समेत पंजाब के कई शहरों में आंबेडकर जी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया और सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया, वो भी लोगों ने देखा है।
#ShehzadPoonawalla #RahulGandhi #BJP #Congress #PoliticalNews #ShehzadPoonawallaVsRahulGandhi