अदालत का दरवाज़ा खटखटाने से कुछ नहीं होगा! 4 मई दीदी गई | Shahnawaz Hussain | Mamata Banerjee | TMC

Updated: May 2, 2026 12:17 PM

दिल्ली: पश्चिम बंगाल की सियासत में चुनावी माहौल के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। टीएमसी द्वारा चुनाव आयोग को लिखे गए पत्र और स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर उठाए गए सवालों पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी चुनाव हार चुकी है और अब उसे इसका अंदाजा हो गया है, इसलिए वह तरह-तरह के ड्रामे कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी कभी स्ट्रॉन्ग रूम पहुंच जाती है, तो कभी अदालत का दरवाजा खटखटाती है और यह तय करने की कोशिश करती है कि काउंटिंग में कौन शामिल होगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला चुनाव आयोग का होता है, न कि किसी राजनीतिक दल का। साथ ही उन्होंने टीएमसी पर आरोप लगाया कि वह चुनाव आयोग को पत्र लिखकर और अदालत का सहारा लेकर माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। बीजेपी का दावा है कि टीएमसी चाहे जितना भी प्रयास कर ले, नतीजों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

#ShahnawazHussain #MamataBanerjee #TMC #BJP #WBPolitics #BengalElections #IndiaPolitics #ElectionNews