बिहार की कानून-व्यवस्था, बंगाल की सियासत और मन की बात.... इन तीन बड़े मुद्दों पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने IANS से खुलकर बातचीत की है। हुसैन ने बिहार की कानून-व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में कानून का राज कायम है। उन्होंने साफ कहा कि जो भी कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं शाहनवाज ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की सियासत पर बात करते हुए शाहनवाज हुसैन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा।
#ShahnawazHussain #TejashwiYadav #MamataBanerjee #BiharPolitics #WestBengalPolitics #IndianPolitics #BJPvsOpposition