पटना (बिहार) : बिहार बीजेपी क अध्यक्ष संजय सरावगी ने बिहार में बीजेपी का पहला सीएम बनने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी के सीएम के अलावा दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे। विजय चौधरी और विजेंद्र यादव डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सम्राट चौधरी के लालू यादव की पाठशाला से निकलने के सवाल पर कहा कि लालू यादव पहली बार सीएम आरएसएस-बीजेपी के समर्थन से ही बने थे। सम्राट चौधरी के पास संगठन और प्रशासनिक कार्य का काफी अनुभव है। परिसीमन और महिला आरक्षण का कांग्रेस द्वारा विरोध किए जाने के सवाल पर संजय सरावगी ने कहा कि कांग्रेस की मंशा ठीक नहीं है। पीएम मोदी पर राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी।
#SanjaySaraogi #SamratChoudhary #BiharPolitics #BJP #RJD #RahulGandhi #PoliticalUpdate