"हरा गमछा वाले को खोजो", CM Samrat Choudhary के बयान पर भड़के Tejashwi Yadav!

Updated: May 24, 2026 11:42 PM

बिहार की राजनीति में अब एआई… यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी सियासी हथियार बनता दिखाई दे रहा है... पटना में आयोजित बिहार एआई समिट के मंच से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक ऐसा बयान दे दिया... जिसने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग छेड़ दी है... दरअसल, मुख्यमंत्री ने बीते दिन एआई समिट के मंच से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की ताकत गिनाते हुए कहा कि "पटना में चार हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगे हैं… और अगर एआई से कह दिया जाए कि हरा गमछा वालों को खोजो… तो तुरंत सभी पकड़ में आ जाएंगे" बस… इतना कहते ही… मुख्यमंत्री का ये बयान राजनीतिक गलियारों में तूफान बन गया... क्योंकि बिहार की राजनीति में हरा गमछा को सीधे तौर पर आरजेडी और उसके समर्थकों की पहचान माना जाता है... विपक्ष ने इसे आरजेडी और खास सामाजिक वर्ग को निशाना बनाने वाला बयान करार दिया... हालांकि, मंच से ही सम्राट चौधरी ने यह भी सफाई दी थी... कि उनका इशारा किसी खास व्यक्ति या पार्टी की ओर नहीं है… लेकिन मुख्यमंत्री के इस बयान पर विपक्ष पूरी तरह हमलावर हो चुका है।


#SamratChoudhary #BiharPolitics #TejashwiYadav #BiharNews #AISummitBihar #GreenGamchaControversy #HaraGamcha