Bihar के नए CM होंगे Samrat Choudhary, कल लेंगे शपथ!

Updated: April 14, 2026 8:50 PM

लंबे समय से जारी सियासी अटकलों और उठापटक के बाद अब बिहार की राजनीति की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए नेता के नाम का ऐलान कर दिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद पटना स्थित भाजपा कार्यालय में विधायक दल की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया। इस फैसले के साथ ही अब सम्राट चौधरी के बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।


#SamratChoudhary #BiharPolitics #NewCMBihar #NitishKumar #BJPBihar #PoliticalUpdate #BiharNews