IPL 2026: Timing ही असली ताकत IPL से पहले B Sai Sudharsan का बड़ा बयान! | Cricket | Gujarat Titans

Updated: March 27, 2026 9:20 PM

IPL 2026 से पहले बी साई सुदर्शन ने IANS से खास बातचीत में अपने खेल, सीख और भविष्य की तैयारियों को लेकर खुलकर बात की। गुजरात टाइटंस के इस ओपनर ने बताया कि पिछले सीजन से उन्होंने सबसे बड़ी सीख जिम्मेदारी लेना और अपनी नई पहचान बनाना सीखा है। साई सुदर्शन ने शुभमन गिल के साथ अपनी साझेदारी को अहम बताते हुए कहा कि उनका फोकस हमेशा मैच को अंत तक ले जाकर टीम को जिताने पर रहता है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच को टर्निंग पॉइंट बताया, जहां दोनों ने बिना विकेट खोए टीम को जीत दिलाई। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शुभमन गिल से उन्होंने काफी कुछ सीखा है खासकर मैच की परिस्थितियों को समझना और अपने खेल में सुधार करना। सुदर्शन ने टीम के माहौल की तारीफ करते हुए कहा कि यहां उन्हें खुद को खुलकर व्यक्त करने की आजादी मिली, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उनका खेल और बेहतर हुआ। अपने खेल को लेकर उन्होंने बताया कि वह बेसिक्स पर ज्यादा ध्यान देते हैं, जैसे बेहतर टाइमिंग और सही पोजिशन में रहना। उनका मानना है कि यही चीज उन्हें व्हाइट बॉल और रेड बॉल दोनों फॉर्मेट में बेहतर बनाती है। उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट में मानसिक मजबूती और सही फैसले लेना बेहद जरूरी है। अब उनका फोकस पावर हिटिंग से ज्यादा अपनी टाइमिंग को सुधारने और बेहतर शॉट सिलेक्शन पर है, जिससे वह खेल की जरूरत के हिसाब से खुद को ढाल सकें।

#SaiSudharsan #IPL2026 #GujaratTitans #GT #IPLInterview #CricketNews #IndianCricket #BattingSkills #CricketLife #TimingIsKey #MentalStrength #CricketMindset #GTPlayer #BreakingSports #IPLUpdates