Bengal और Kerala के चुनाव परिणाम पर Sachin Pilot ने कह दी ये बात!

Updated: May 4, 2026 8:33 PM

दिल्लीः केरलम में संगठन मजबूत करने से लेकर सत्ता में पार्टी की वापसी तक सचिन पायलट की भूमिका भी अहम रही है। बतौर सीनियर ऑब्जर्वर, उन्होंने प्रत्याशी के चयन और चुनाव अभियान के लिए रणनीति तैयारी की। जिसके बाद यूडीएफ की जीत हुई है। वहीं सचिन पायलट ने केरलम की जनता का आभार जताते हुए कहा है कि केरलम में अभी तो रुझान आ रहे हैं, लेकिन जिस तरीके से संकेत आ रहे हैं उस हिसाब से हमारा गठबंधन मजबूती से विजयी हो रहा है। केरल ऐसा राज्य है जहां लोग 10 साल की सरकार से निजात चाहते थे, अगर हम जीतते हैं तो इस जीत का पूरा श्रेय केरला के लोगों को जाता है। वहीं उन्होंने बंगाल में बीजेपी की जीत पर कहा है कि ये तो देखना पड़ेगा कि वहां की सत्ताधारी पार्टी की इतनी हार हुई है और बीजेपी के जीतने का कारण क्या रहा है।


#SachinPilot #KeralaElection2026 #BengalElections2026 #Congress #UDF #IndianPolitics #ElectionResults