जौनपुर: सांसद प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी को लेकर प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का हाल ही में कम उम्र में निधन हो गया है, इसलिए फिलहाल कुछ दिनों तक शादी को लेकर कोई चर्चा नहीं की जा सकती। उन्होंने आगे कहा कि जैसे-जैसे समय बीतेगा, रिंकू सिंह के परिवार से बातचीत की जाएगी। साथ ही क्रिकेटरों के शेड्यूल को भी देखना होगा। हाल ही में उनके परिवार में घटना हुई है, इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। तूफानी सरोज ने कहा कि आईपीएल भी शुरू होने वाला है, ऐसे में सभी पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने क्रिकेटर कुलदीप सिंह की शादी का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी शादी की तारीख भी कई बार टली और छठी बार में फाइनल हो पाई। उन्होंने यह भी बताया कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर को हो सकती थी और सभी तैयारियां भी हो चुकी थीं, लेकिन बाद में खेल में व्यस्तता के कारण इसे टाल दिया गया।
#RinkuSingh #PriyaSaroj #RinkuPriyaWedding #BreakingNews #TrendingNews #ViralNews #CricketNews #IPL2026 #Jaunpur #IndianCricketer #WeddingUpdate #TuufaniSaroj