"पश्चिम बंगाल में महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नहीं..." Delhi CM ने खोली TMC की पोलपट्टी! | Kolkata

Updated: April 21, 2026 1:08 PM

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल कई सालों से असुरक्षा के माहौल में है। उनका आरोप है कि यहां महिलाएं और बेटियां सुरक्षित महसूस नहीं करतीं और उन्हें घर से बाहर निकलने में भी डर लगता है। उन्होंने TMC पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में गुंडों का दबदबा है, जिससे आम लोगों की जिंदगी प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरजी कर अस्पताल केस का जिक्र करते हुए कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके अलावा उन्होंने “कट मनी” (रिश्वत) के मुद्दे पर भी सरकार पर आरोप लगाया कि नौकरी, रोजगार या किसी भी सरकारी काम के लिए लोगों को पैसे देने पड़ते हैं।

#RekhaGupta #MamataBanerjee #WestBengal #DelhiCM #TMC #BJP #WomenSafety #RGKarCase #CutMoney #WestBengalPolitics