हावड़ा, पश्चिम बंगाल: हावड़ा में बीजेपी उम्मीदवार बिपलब मंडल के समर्थन में अभिनेता और सांसद रवि किशन ने जोरदार रोड शो किया, जो काजीपाड़ा से शुरू होकर हावड़ा मैदान तक गया. इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे. रवि किशन ने 4 मई को राज्य में बदलाव और “राम राज्य” आने का दावा करते हुए कहा कि अत्याचार और भ्रष्टाचार का अंत होगा और बंगाल में विकास व समृद्धि लौटेगी. उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है. खाने-पीने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी पर कोई रोक नहीं लगाएगी, साथ ही “हिंदू सनातन” की रक्षा की बात भी कही. अपने संबोधन में उन्होंने “हर हर महादेव” के नारे लगाए और भोजपुरी में कहा कि तकरार छिरल बा त तकरार चली,” यानी संघर्ष शुरू हुआ है तो जारी रहेगा।
#RaviKishan #WestBengalElections #BJP #RamRajya #MamataBanerjee #Howrah #BengalPolitics