बॉलीवुड में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर चल रहे विवाद ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है। निर्माता फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ ‘नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव’ जारी कर दिया है, जिसे इंडस्ट्री में एक तरह का बैन माना जा रहा है। आरोप है कि रणवीर सिंह ने प्रोजेक्ट से अचानक किनारा कर लिया, जिससे फिल्म के प्री-प्रोडक्शन और तैयारियों में जुटे मेकर्स को लगभग 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस फैसले के बाद इंडस्ट्री में कामकाजी भरोसे और प्रोडक्शन सिस्टम को लेकर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
#RanveerSingh #Don3 #FarhanAkhtar #FWICE #BollywoodNews #FilmIndustry #IndianCinema #BollywoodControversy