"RJD अपनी विचारधारा से भटक चुकी है", Ram Kripal Yadav का बड़ा बयान!

Updated: April 15, 2026 8:42 PM

पटना (बिहार) : बिहार में नए सीएम सम्राट चौधरी को लेकर तेजस्वी यादव के बयान कि वो लालू यादव की पाठशाला से निकले हैं, इसको लेकर बिहार विधायक रामकृपाल यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने सही कहा है। सम्राट चौधरी समाजवादी विचारधारा से निकले हैं लेकिन आरजेडी अपनी विचारधारा से भटक चुकी है। वहीं उन्होंने बिहार में पहली बार बीजेपी का सीएम बनने और मंत्री बनने को लेकर कहा कि उन्हें मंत्री पद के शपथ के लिए कॉल नहीं आया है। वहीं उन्होंने राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी पर आरोप लगाए जाने को लेकर कहा कि राहुल गांधी को दूसरे पर उंगली उठाने से पहले खुद को देख लेना चाहिए। वहीं उन्होंने राहुल गांधी द्वारा ममता बनर्जी पर हमला बोलने को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी ममता बनर्जी के साथ गठबंधन भी तो करते हैं। परिसीमन और महिला आरक्षण का कांग्रेस द्वारा विरोध किए जाने के सवाल पर कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी ने विरोध किया तो कांग्रेस पार्टी मिट जाएगी।


#RamKripalYadav #BiharPolitics #RJD #BJP #TejashwiYadav #RahulGandhi #PoliticalNews