Rajdhani Express के AC Coach में लगी भयंकर आग, 68 यात्री थे सवार!

Updated: May 17, 2026 6:11 PM

रविवार तड़के दिल्ली की ओर जा रही त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मध्य प्रदेश के रतलाम से करीब 110 किलोमीटर दूर, लूनी रिछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच ट्रेन के दो कोचों में अचानक भीषण आग लग गई। बताया गया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे का वक्त था... जब गाड़ी संख्या 12431 त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 थर्ड एसी कोच के नीचे से धुआं उठता हुआ देखा गया... कुछ ही देर में ये धुआं भयानक आग की लपटों में बदल गया और देखते ही देखते आग ने पास के एसएलआर कोच को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर तक आसमान में दिखाई देने लगीं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ट्रेन के भीतर बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई। धीरे-धीरे कोच में धुआं भरने लगा और हालात बिगड़ते चले गए... मिली जानकारी के अनुसार... जिस कोच में आग लगी, उसमें लगभग 68 यात्री सवार थे। लेकिन ट्रेन स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल की सूझबूझ ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। दरअसल, गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया... जैसे ही ट्रेन रुकी, यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया... करीब 15 मिनट के भीतर पूरे कोच को खाली करा दिया गया।


#RajdhaniExpress #TrainFire #Ratlam #IndianRailways #TrainAccident #RailwayNews #TrainFireNews