मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत की संसद में दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को लेकर देश की सियासत गरमा गई है। संसद में प्रधानमंत्री के करीब 25 मिनट लंबे संबोधन पर अब विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो चुकी है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में गुजरात के वडोदरा में आयोजित आदिवासी अधिकार संविधान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोला। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री संसद में खुलकर बहस करने से बच रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी के भाषण पर निशाने साधते हुए कहा कि, "सुना है... प्रधानमंत्री ने 25 मिनट का भाषण दिया है। लेकिन मेरी गारंटी है- वो पार्लियामेंट में डिबेट नहीं कर सकते, क्योंकि उन्होंने समझौता कर लिया है। प्रधानमंत्री ने अभी 25 मिनट का भाषण दिया, लेकिन अमेरिका के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला।"
#RahulGandhi #NarendraModi #ParliamentDebate #PoliticalWar #MiddleEastCrisis #IndianPolitics #BreakingNews