एक लाचार और बेबस परिवार के दुखों में शामिल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ये वो तस्वीर है... जब आज से डेढ़ साल पहले रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया गांव में 21 वर्षीय अर्जुन पासी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी… जवान बेटे को खोने का दर्द आज भी इस परिवार के जख्मों को ताजा कर देती है। उस वक्त इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था… और इसी दर्द को बांटने परिवार से मिलने पहुंचे थे कांग्रेस नेता राहुल गांधी। तब पीड़ित परिवार के आंसू पोंछते हुए राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया था कि परिवार अकेला नहीं है… कांग्रेस पार्टी हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी… और इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी... लेकिन… डेढ़ साल बाद भी इस परिवार की दर्द भरी कहानी में कुछ नहीं बदला है... जिस अर्जुन पासी के कंधों पर पूरे घर की जिम्मेदारी थी… उसकी मौत के बाद से पूरा परिवार बिखर गया है... अर्जुन की हत्या के कुछ समय बाद उसके पिता की भी मौत हो गई... लिहाजा... अब घर में सिर्फ मां और 15 साल का छोटा भाई बचा है… जो गरीबी और बेबसी के बीच जिंदगी काटने को मजबूर हैं।
#RahulGandhi #Raebareli #ArjunPasi #Congress #UPNews #PoliticalNews #JusticeForArjunPasi