पटना (बिहार): बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने राहुल गांधी द्वारा असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को जेल में डालने की धमकी देने पर कहा कि राहुल गांधी हताशा में अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर पीएम मोदी के बयान पर कहा कि पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि राज्य सरकारें इसका सपोर्ट करें। यह कानून महिलाओं को सशक्त करने का माध्यम है। वहीं रामकृपाल यादव ने पीएम मोदी द्वारा बंगाल में जंगलराज होने की बात का समर्थन करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने सही कहा है। बीजेपी ही बंगाल को जंगलराज से मुक्त कराएगी। इसके साथ ही उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे पर हमला बोलते हुए कहा कि ये कांग्रेस की सोच है। उन्होंने कहा कि केरल में भी बीजेपी सरकार बनाएगी। विदेशी फंडिंग को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर रामकृपाल यादव ने खड़गे पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के स्थापना दिवस को लेकर भी अपनी बात कही।
#RahulGandhi #RamKripalYadav #BJPvsCongress #IndianPolitics #HimantaBiswaSarma #WomenReservation #BiharPolitics