दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बार-बार कांग्रेस और जवाहरलाल नेहरू का जिक्र कर अतीत की बात करते हैं, जबकि उन्हें वर्तमान में अपनी सरकार की नीतियों का जवाब देना चाहिए। पुष्पेंद्र सरोज ने आरोप लगाया कि बीते 12 वर्षों में लागू नीतियों के कारण देश के छात्र और युवा विदेश जाने को मजबूर हो रहे हैं। उनका कहना है कि भारत में न तो पर्याप्त गुणवत्ता वाली शिक्षा के अवसर मिल रहे हैं और न ही युवाओं के लिए अच्छे रोजगार के विकल्प उपलब्ध हैं। इसी वजह से छात्र पढ़ाई और नौकरी के लिए विदेश का रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति सरकार की नीतियों का परिणाम है और प्रधानमंत्री को इस पर देश के नागरिकों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए।
#PushpendraSaroj #NarendraModi #SamajwadiParty #IndianPolitics #YouthMigration #ModiGovernment #PoliticalNews #Congress #Nehru #EducationSystem