पंजाब में धमाकों पर सियासत तेज, Bhagwant Mann ने लगाए BJP पर गंभीर आरोप | Bhagwant Mann | BJP vs AAP

Updated: May 6, 2026 4:10 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीएसएफ ठिकानों के पास हुए दो धमाके जैसी घटनाओं के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब चुनाव से पहले की बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। मान ने सवाल उठाया कि क्या बीजेपी ऐसे घटनाओं के जरिए वोट लेना चाहती है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इन मामूली धमाकों की जांच चल रही है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि यह पंजाब चुनाव की तैयारी का हिस्सा है और पार्टी डर व हिंसा फैलाकर वोट लेना चाहती है। मान ने बीजेपी से ऐसे काम बंद करने को कहा। साथ ही कहा कि पंजाब के लोग हमेशा शांति चाहते हैं। उनका कहना था कि जहां-जहां बीजेपी चुनाव लड़ती है, वहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश करती है।

#PunjabNews #BhagwantMann #BJP #PunjabPolitics #Amritsar #Jalandhar #Ropar #AAP