समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा... जिसने पूरे राजनीतिक गलियारे को गमगीन कर दिया... मुलायम परिवार के सदस्य और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे... बीते दिन अचानक हुई उनकी मौत के बाद आज लखनऊ के भैंसाकुंड स्थित बैकुंठ धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया... इस दौरान हर तरफ सिर्फ सन्नाटा था... हर किसी की आंखें नम थीं... जिसमें अपनों को खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था। राजधानी लखनऊ के बैकुंठ धाम में जैसे ही प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा पहुंची... वहां का माहौल गमगीन हो गया... परिवार, रिश्तेदार, समर्थक और राजनीतिक जगत से जुड़े तमाम चेहरे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान “प्रतीक यादव अमर रहें” के नारों के बीच उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया... प्रतीक यादव के ससुर और वरिष्ठ पत्रकार रह चुके अरविंद बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी... इस दौरान वो खुद को संभाल नहीं पाए। उनकी आंखों से आंसू बह गए... और उन्होंने हाथ जोड़कर अपने दामाद को अंतिम बार देखा।
#PrateekYadav #AkhileshYadav #SamajwadiParty #MulayamSinghYadav #LucknowNews #PrateekYadavNews #UPPolitics #AparnaYadav