Modi Cabinet Reshuffle: Dharmendra Pradhan होंगे Out? मोदी सरकार में होगा बड़ा फेरबदल? | IANS TV

Updated: June 27, 2026 2:52 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली मोदी सरकार 3.0 के दो साल पूरे होने के बाद अब केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। हाल ही में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हुई अलग-अलग मुलाकातों के बाद सियासी गलियारों में दावों और कयासों का बाजार गर्म है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बड़ा दावा किया जा रहा है कि नीट (NEET) पेपर विवाद के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जा सकता है और यह जिम्मेदारी वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपी जा सकती है। वहीं, आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को पीएम मोदी की नई टीम में कोई बड़ी भूमिका मिल सकती है। इसके अलावा, पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) से पाला बदलकर आए राघव चड्ढा या अशोक मित्तल में से किसी एक को बड़ा इनाम मिल सकता है। चर्चाओं में महाराष्ट्र से श्रीकांत शिंदे, बिहार से नीतीश कुमार और मेरठ के सांसद अरुण गोविल का नाम भी रेस में आगे बताया जा रहा है।


#ModiCabinet #CabinetReshuffle #PMModi #PoliticsNews #NirmalaSitharaman #RaghavChadha #DharmendraPradhan #BreakingNews #BJP #PunjabElection2026