ओस्लो, नॉर्वे: पीएम मोदी स्वीडन के बाद नॉर्वे के दौरे पर जा रहे हैं। पीएम मोदी के आगमन से पहले नॉर्वे में रहने वाले प्रवासी भारतीयों के अंदर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि ये हमारे लिए बहुत अच्छी बात है कि हम आज अपने पीएम से मिलने वाले हैं। इसको लेकर हम बहुत खुश हैं। इससे भारत-नॉर्वे के रिश्तों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमने पहले पीएम मोदी को फोटो-वीडियो में देखा था और आज हम उनसे मिल रहे हैं।
#PMModi #NarendraModi #Norway #Oslo #ModiInNorway #IndiaNorway #IndianDiaspora #PMModiVisit #ModiAbroad