दिल्ली में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi ने महिलाओं और बेटियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं का जिक्र किया। PM मोदी ने कहा कि बेटियों को गर्भ में मारने की घटनाओं को रोकने के लिए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान शुरू किया गया। गर्भवती महिलाओं को सही पोषण मिल सके, इसके लिए ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ के तहत हर गर्भवती महिला को ₹5000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि बेटियों की शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ शुरू की गई, जिसमें उच्च ब्याज दर के साथ बचत की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा, बच्चों- खासकर बेटियों- को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए ‘मिशन इंद्रधनुष’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके तहत समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाता है। इस मौके पर PM मोदी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को मजबूत करना है।
#PMModi #NarendraModi #NariShakti #WomenEmpowerment #BetiBachaoBetiPadhao #MatruVandanaYojana #SukanyaSamriddhi #MissionIndradhanush #ChildHealth