ओस्लो, नॉर्वे: ओस्लो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और नॉर्वे के बीच “त्रिपक्षीय विकास सहयोग समझौता” पर हस्ताक्षर की जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नॉर्वे मिलकर ग्लोबल साउथ के देशों में भारत की डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना के जरिए मानव विकास में योगदान देंगे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नॉर्वे दोनों नियम-आधारित व्यवस्था, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी मुद्दे का समाधान सैन्य संघर्ष से नहीं निकाला जा सकता। यूक्रेन और पश्चिम एशिया का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने शांति और संघर्ष खत्म करने के हर प्रयास का समर्थन करने की बात कही।
#PMModi #NarendraModi #ModiInNorway #Norway #Oslo #IndiaNorway #TriangularDevelopmentCooperation #GlobalSouth