कोलकाता, पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। PM नरेंद्र मोदी भी इस खास समारोह में शामिल हुए। ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। समारोह को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ब्रिगेड मैदान को खास तरीके से सजाया गया था और सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। समर्थकों का कहना है कि नई सरकार के गठन के साथ पश्चिम बंगाल में विकास और नई राजनीति की शुरुआत होगी। पीएम मोदी की मौजूदगी को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ जुटी रही।
#PMModi #NarendraModi #Kolkata #WestBengal #BJP #BengalPolitics