खतरे में भारतीयों की जान, Congress पर क्यों भड़के PM Modi? | Middle East Crisis

Updated: March 30, 2026 9:08 PM

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर गंभीर चिंता जताई है। रविवार को केरल के पलक्कड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उनके बयानों से खाड़ी देशों में बसे भारतीयों की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। वहीं प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद सियासी हलकों में बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी और एनडीए के नेताओं ने पीएम के बयान का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उनका कहना है कि कांग्रेस की नीतियां और बयान हमेशा देशहित के खिलाफ रहे हैं और इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचता है।


#PMModi #MiddleEastCrisis #CongressVsBJP #IndianDiaspora #ForeignPolicy #NationalSecurity #IndiaPolitics