PM Modi के Varanasi दौरे से पहले महिलाओं में जबरदस्त उत्साह!

Updated: April 27, 2026 8:49 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 28 अप्रैल को अपने दो दिवसीय काशी प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री करीब 50 हजार महिलाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे नगर निगम के नए सदन भवन का लोकार्पण भी करेंगे। वाराणसी की महिलाओं में उनके स्वागत को लेकर जबरदस्त उत्साह है और वे तैयारियों में जुटी हुई हैं। कई महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी कर रही हैं। पूरे शहर में इस दौरे को लेकर उत्सव जैसा माहौल बन गया है।


#PMModi #VaranasiVisit #KashiWelcomesModi #ModiInVaranasi #WomenPowerIndia #UPNews #IndianPolitics