"TMC का अहंकार टूट गया", पहले चरण की वोटिंग पर बोले PM Modi!

Updated: April 26, 2026 6:58 PM

बनगांव (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार चरम पर है। इसी क्रम में पीएम मोदी भी बनगांव में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण में टीएमसी का अहंकार टूट गया है और दूसरे चरण में बीजेपी की प्रचंड जीत पक्की होने जा रही है। उन्होंने कहा कि 15 साल पहले टीएमसी मां, माटी और मानुस की बात करके सत्ता में आई थी लेकिन अब इनके मुंह से ये शब्द तक नहीं निकलते हैं। उन्होंने टीएमसी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर टीएमसी वाले मां, माटी और मानुस की याद दिलाएंगे तो इनके पाप सामने आ जाएंगे।


#PMModi #WestBengalElections #BJPvsTMC #TMC #BengalPolitics #ElectionCampaign #IndianPolitics