"भारत के सामने आर्थिक और सुरक्षा चुनौती", Middle East संकट पर बोले PM Modi

Updated: March 23, 2026 10:43 PM

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव ने अब वैश्विक चिंता का रूप ले लिया है… और इसका असर अब भारत तक भी पहुंचता हुआ दिखा रहा है। ऐसे में आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गंभीर स्थिति पर देश का पक्ष रखते हुए कहा कि पश्चिम एशिया की मौजूदा हालत बेहद चिंताजनक है… और इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस संकट को तीन हफ्तों से ज्यादा का समय हो चुका है… और भारत के सामने भी इससे कई तरह की अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। ये चुनौतियां सिर्फ आर्थिक नहीं… बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवीय पहलुओं से भी जुड़ी हुई हैं।


#PMModi #MiddleEastCrisis #WestAsia #IndiaEconomy #EnergyCrisis #OilSupply #NationalSecurity