"सरकारी तंत्र का दुरुपयोग...", PM Modi के संबोधन पर भड़का विपक्ष!

Updated: April 19, 2026 9:23 PM

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित न हो पाने के बाद देश की सियासत गरमा गई है। इसी मुद्दे पर बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। हालांकि, प्रधानमंत्री के इस संबोधन के बाद विपक्षी दलों ने कड़ा ऐतराज़ जताया और इसे राजनीतिक भाषण करार दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "पिछले 12 सालों में दिखाने के लिए कुछ भी सार्थक ना होने के कारण, एक हताश और निराश प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम अपने आधिकारिक संबोधन को एक राजनीतिक भाषण में बदल दिया, जो कीचड़ उछालने और सरासर झूठ से भरा हुआ था। आदर्श आचार संहिता पहले से लागू है, और यह बिल्कुल स्पष्ट था कि पीएम मोदी ने अपने विरोधियों पर हमला करने के लिए सरकारी तंत्र का किस तरह दुरुपयोग किया। यह लोकतंत्र और भारत के संविधान का घोर अपमान है।" इसके अलावा प्रधानमंत्री के संबोधन पर विपक्ष के कई और नेताओं ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।


#PMModi #MahilaAarakshanBill #WomenReservationBill #OppositionVsModi #IndianPolitics #MallikarjunKharge #LokSabhaNews #PoliticalDebate