"Bengal की जनता बदल देगी Mamata सरकार", Jhargram में PM Modi की हुंकार!

Updated: April 19, 2026 9:23 PM

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां पूरी तरह तेज हो गई है। पक्ष-विपक्ष के नेता ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज राज्य के झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। आदिवासी बहुल इस इलाके में पीएम मोदी ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राज्य सरकार पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि अब बंगाल बदलाव के मूड में है। इस दौरान पीएम मोदी ने दावा किया कि इस बार बंगाल की जनता ने सरकार बदलने का मन बना लिया है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने टीएमसी सरकार के 15 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए। उन्होंने जनता से पूछा कि इतने लंबे समय में आखिर उन्हें क्या मिला। राज्य में बुनियादी सुविधाओं की हालत खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को न सही इलाज मिल पा रहा है और न ही शिक्षा की बेहतर व्यवस्था है। उनके कहा, बंगाल का पूरा सिस्टम ही बेहाल है।


#PMModi #WestBengalElections #JhargramRally #BJPvsTMC #MamataBanerjee #BengalPolitics #ElectionCampaign