पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल सप्लाई को प्रभावित कर दिया है… जिसका असर अब भारत पर भी पड़ने लगा है। ऐसे मुश्किल समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक खास अपील की है… वो है.. ईंधन बचाने की अपील… और सिर्फ अपील ही नहीं, बल्कि खुद आगे बढ़कर उदाहरण पेश करने की भी कोशिश की है। हैदराबाद में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, वैश्विक संकट के इस दौर में देश को मजबूत बनाए रखने के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है... ऐसे में अपने संदेश को सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं रखते हुए… प्रधानमंत्री मोदी ने अपने काफिले का आकार भी आधा करने का फैसला ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार... पीएम मोदी (PM Modi) ने एसपीजी (SPG) को काफिले में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों की संख्या 50 प्रतिशत तक कम करने का निर्देश दिया है... इसके साथ ही जहां तक संभव हो… नई गाड़ियां खरीदे बिना इलेक्ट्रिक वाहनों को भी काफिले में शामिल करने को कहा गया है।
#PMModi #FuelSaving #EnergyCrisis #Convoy #MiddleEastCrisis #PetrolDiesel #NationFirst