मुंबई, महाराष्ट्र: बोरीवली पश्चिम स्थित जेटी क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गोराई रिक्शा स्टैंड, पुलिस बीट चौकी, दशक्रिया अनुष्ठान स्थल और मच्छीमार सोसाइटी का उद्घाटन किया, जहां स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए अभूतपूर्व जीत की ओर बढ़ रहे हैं. उन्होंने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में विकास नहीं हुआ और जनता इस बार बदलाव लाएगी. साथ ही उन्होंने असम और पुदुचेरी में भी एनडीए की दोबारा जीत का भरोसा जताया।
#PiyushGoyal #WestBengalPolitics #BengalElectionResult #BJP #NDA #WestBengalPolitics #MamataBanerjee #IndianPolitics