न्यूटाउन, पश्चिम बंगाल: पेट्रोल, डीजल और CNG की बढ़ी कीमतों पर कैबिनेट मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि वैश्विक हालात और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण केंद्र सरकार को यह फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संकट की वजह से तेल कंपनियों पर आर्थिक दबाव बढ़ा था, जिसके चलते कीमतों में बढ़ोतरी की गई। इसके अलावा, कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप घोष ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में कई नेता और अधिकारी भ्रष्टाचार में शामिल हुए हैं।
#PetrolDieselPriceHike #FuelPriceHike #CNGPriceHike #DilipGhosh #WestBengal #NewTown #ModiGovernment #GlobalCrisis